विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिवार को दी सांत्वना

By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 15 Sep 2026 03:27 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित रानऊ गांव में दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के स्वजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से शोक संवेदना प्रकट की।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिकारपुर के रानऊ गांव पहुंचे।

  2. दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के स्वजन से मुलाकात की।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के निधन पर स्वजन को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और स्वजन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्वजन से बोले की पार्टी हमेशा आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने विधायक के पुत्र को पार्टी में सक्रिय रहने की नसीहत दी। कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का दो सितंबर को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मंगलवार दोपहर 2:57 बजे गांव रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पर बने हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के स्वजन से मुलाकात की और विधायक के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने विधायक की पत्नी मूर्ति देवी, पुत्र कुश शर्मा समेत अन्य स्वजन को ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कुश शर्मा से पार्टी में सक्रिय रहने व क्षेत्र के लोगों से जुड़ाव रखने की नसीहत दी। इसके बाद मुख्यमंत्री वहां मौजूद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए हेलीपैड की ओर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 3:20 बजे हेलीपैड से उड़ गया।