Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भतीजी की शादी आए मुजफ्फरनगर में तैनात रहे कांस्टेबल और सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

    By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 27 Feb 2026 12:12 PM (IST)

    Accident in Bulandshahr : बुलंदशहर में भतीजी की शादी में आए मुजफ्फरनगर में तैनात रहे सिपाही और उनके सेना के जवान दोस्त की सड़क हादसे में मौत हो गई। जि ...और पढ़ें

    रैगिन माथुर और गौतम तेवतिया के फाइल फोटो।

    रैगिन माथुर और गौतम तेवतिया के फाइल फोटो।

    HighLights

    1. बुलंदशहर के अगौता में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई।

    2. शादी की खुशियां मातम में बदलीं, परिवार में कोहराम।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मुजफ्फरनगर में तैनात रहे सिपाही भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने छुट्टी पर आया था। बरात आने के बाद कुछ सामान लेने सिपाही अपने मित्र अरुणाचल प्रदेश में सेना में तैनात जवान के साथ बुलेट बाइक से अगौता गया था। लौटते समय ट्रैक्टर ट्राले से बुलेट बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम छा गया। वहीं विवाह की खुशियां गम में बदल गईं।

    बुलंदशहर के ग्राम खंगावली निवासी 40 वर्षीय रेगिन माथुर पुत्र वीरेन्द्र सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर मुजफ्फरनगर तैनात रहे थे, जबकि उनके मित्र ग्राम किसौली निवासी 38 वर्षीय गौतम तेवतिया पुत्र जगदेव सिंह जवान के पद पर सेना में 24 जाट रेजिमेंट में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। जवान छुट्टी पर गांव आ हुए थे। रेगिन की भतीजी खुशबू की शादी 26 फरवरी को थी।

    बरात आने के बाद गुरुवार की देर शाम किराने का कुछ सामान लेने के लिए दोनों मित्र बुलेट बाइक से अगौता आए थे। लौटे समय अगौता में अंबेडकर पार्क के सामने से ट्रैक्टर ट्राला की बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद से दोनों के स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं शादी की खुशियां गम में बदल गई।

    हालांकि स्वजन ने फेरे कराकर विवाह की रस्में पूरी की और उनकी भतीजी को विदा कर दिया। उधर हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। दोनों शादीशुदा है। गौतम के परिवार में पत्नी, दो पुत्री दस वर्षीय गूंजन, सात वर्षीय गुनगुन व व एक पुत्र चार वर्षीय कार्तिक व रेगिन के परिवार में पत्नी, दो पुत्र दस वर्षीय अभिराज व छह वर्षीय युवराज का रो-रोकर बुरा हाल है।

    खबरें और भी

    एक साल पहले हुई थी रेगिन माथुर की बर्खास्तगी

    मुजफ्फरनगर। बुलंदशहर जिले में हादसे में मरने वाला सिपाही रेगिन माथुर एक साल पहले बर्खास्त हुए थे। वर्ष 2022 में उनकी तैनाती पुरकाजी थाने में थी, लेकिन फिर पुलिस लाइन में भेज दिया गया था। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते बर्खास्त किया गया था। प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह का कहना है कि सिपाही रेगिन के खिलाफ यह कार्रवाई जिम्मेदारी के प्रति उनके खराब आचरण के कारण हुई थी।