विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोआश्रय स्थल में कुत्तों ने गाय और बछड़े को नोच-नोच कर मार डाला, अधिकारी बोले- वीडियो में कुत्ता जैली खा रहा...

Published: Mon, 04 Mar 2024 11:08 AM (GMT+05:30)

ऊंचागांव ब्लाक के गांव लड़ाना में गोआश्रय स्थल में शनिवार की सुबह कुत्तों ने एक बीमार व कमजोर गाय व ...और पढ़ें

गोआश्रय स्थल में कुत्तों ने गाय और बछड़े को नोच-नोच कर मार डाला
गोआश्रय स्थल में कुत्तों ने गाय और बछड़े को नोच-नोच कर मार डाला

संवाद सूत्र, खानपुर। ऊंचागांव ब्लाक के गांव लड़ाना में गोआश्रय स्थल में शनिवार की सुबह कुत्तों ने एक बीमार व कमजोर गाय व उसके बछड़े को नोच-नोच कर मार डाला। कुत्तों द्वारा नोचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है।

ग्रामीणों के मुताबिक लड़ाना गांव में स्थित गोआश्रय स्थल में ईंटों की चाहर दीवारी नहीं है, बल्कि तारबंदी हुई है। गोआश्रय स्थल बदहाल है और यहां केयर टेकर भी नहीं रहता है। शनिवार की सुबह एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। गाय बहुत कमजोर और बीमार थी। केयर टेकर के न होने के चलते तारबंदी के अंदर कुत्ते प्रवेश कर गए।

कुत्ते ने पहले तो वहां गंदगी को खाना शुरू किया और फिर बछड़े को नोच डाला। इसके बाद गाय के पिछले इससे को नोच-नोच कर जख्मी कर दिया। पहले से बीमार और कमजोर गाय कुत्ते के हमले को झेल नहीं पाई। बछड़े और गाय दोनों ने दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। वीडियो में गाय व उसके नवजात बछड़े को कुत्ता ने नोच-नोच कर खाता दिख रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि देखरेख न होने के कारण बछड़े को जन्म देने के बाद गाय गिर गई। बेसुध पड़ी गाय और बछड़े को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता हीरा सिंह ने बताया कि लड़ाना के गोआश्रय स्थल में अव्यवस्थाएं हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है। ऐसी घटना होती रहती हैं। अव्यवस्थाओं के चलते यहां गोवंशीय की दुर्दशा हो रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम प्रधान कौशल कुमार का कहना है कि गांव से एक व्यक्ति से जमीनी विवाद है। रंजिश निकालने के लिए उन्होंने अपना निजी कुत्ता गोआश्रय स्थल में छोड़ दिया और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है। बीडीओ ऊंचागांव सतीश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। वीडियो में एक कुत्ता गाय व बछड़े को नोच-नोच खाता नजर आ रहा है। मामले की जांच कराएंगे।

डा. अनिल कुमार शर्मा, सीवीओ ने कहा-

 मामला संज्ञान में है और सुबह का है। एसडीएम का फोन भी आया था। गाय बयाते ही मर गई और बछड़ा मृत पैदा हुआ था। दोनों को दफना दिया है। वीडियो में कुत्ता जैली खाते दिख रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।