आपके कान से आ रही है घंटी जैसी आवाज तो न बरतें लापरवाही, डॉक्टर से करें संपर्क
Ear Infection : अस्पतालों में मरीज कान के संक्रमण के कारण चक्कर आने और कान में घंटी बजने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार कान में अजीब ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो (Image Credit- Freepik)
HighLights
अनेक लोगों को कान के संक्रमण की वजह से है होती हैं परेशानियां।
डॉक्टर दवा देने के साथ-साथ सावधानी बरतने की भी दे रहे सलाह।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कान में घंटी बजने की आवाज सुनाई देने के साथ ही सिर घूमने की शिकायत लेकर मरीज कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज में पहुंच रहे हैं। मरीजों का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि चक्कर आने वाला है। ज्यादातर मरीजों में यह दिक्कत कान में संक्रमण की वजह से है। चिकित्सक दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कालेज के जूनियर रेजीडेंट डा. शगुन गोयल का कहना है कि कान में संक्रमण के कारण चक्कर आना और घंटी बजने की आवाज आना इस बात का संकेत है कि संक्रमण मध्य कान से बढ़कर आंतरिक कान या वेस्टिबुलर सिस्टम तक फैल गया है। यह स्थिति आमतौर पर लैब्रिंथाइटिस या वेस्टिबुलर न्यूरिटिस के कारण हो सकती है।
आंतरिक कान में सूजन संक्रमण के कारण कान के अंदर के तरल पदार्थ और नसों में सूजन आ जाती है, जिससे संतुलन बिगड़ने (चक्कर आने) और कान में घंटी/सीटी बजने की समस्या होती है। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मेघल चौधरी ने बताया कि यह आम तौर पर सर्दी, फ्लू या श्वसन पथ के संक्रमण के बाद होता है। कान में भारपन, कम सुनना, मतली, उल्टी, या सिर हिलाने पर चक्कर का तेज होना का लक्षण आए तो चिकित्सक को दिखाएं।
कान में अजीब आवाजें सुनाई देना यह एक न्यूरोलाजिकल संकेत है। पिछले कई दिनों से ऐसे मरीज आ रहे हैं जोकि चक्कर आना, पसीना आना, शरीर का संतुलन गड़बड़ होना और उल्टी होने की परेशानी बता रहे हैं। 70-80 प्रतिशत लोगों में यह परेशानी कान में संक्रमण की वजह से बनती है। मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
खबरें और भी
सीएमएस डा. प्रदीप राणा का कहना है कि अस्पताल में दवा और चिकित्सक दोनों उपलब्ध हैं। बीमार होते ही तुरंत सरकारी अस्पताल में चिकित्सक को दिखाएं।
ये हैं वर्टिगो के लक्षण
- चक्कर आना, उल्टी होना।
- कानों की सुनने की क्षमता कम होना।
- चलने में शरीर का असंतुलन होना।
- कान में घंटी बजने की आवाज आना।