Ganga Expressway लिखेगा बुलंदशहर के विकास की नई इबारत, इसके किनारे इंडस्ट्रियल काॅरिडोर से हजारों को मिलेगा रोजगार
Ganga Expressway: प्रधानमंत्री हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे बुलंदशहर में विकास की नई इबारत लिखेगा। इसके किनारे स्थि ...और पढ़ें

HighLights
प्रधानमंत्री हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण।
औद्योगिक कॉरिडोर में स्थापित होंगी इकाइयां, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का बुधवार को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के साथ ही यातायात संचालन शुरू हो जाएगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे का भले ही जनपद में कोई इंटरचेंज नहीं हो इसके बावजूद भी बुलंदशहर को सीधा फायदा होगा। पूर्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जुड़ने के साथ ही बुलंदशहर में विकास की इबारत गंगा एक्सप्रेस-वे लिखेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे औद्योगिक काॅरिडोर से रोजगार सृजन होगा।
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेस-वे पर हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण करते ही यातायात संचालन शुरू हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने के साथ ही बुलंदशहर के आर्थिक और सांस्कृतिक बदलाव में गेम चेंजर की भूमिका निभाएगा।
स्याना तहसील के आठ गांव से होकर गंगा एक्सप्रेस- वे निकला है। जिले में कोई इंटरचेंज भले ही न हो लेकिन बुलंदशहर अपनी सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में दो इंटरचेंज से अपनी पहुंच स्थापित करेगा। साथ ही ऊंचागांव की मडैया माली में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पक्के पुल से बदायूं में तीसरे इंटरचेंज तक अपनी पहुंच रखेगा।
साथ ही हापुड़ जनपद के सदरपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज के पास ही 120 हेक्टेयर जमीन पर यूपीडा द्वारा औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। इसमें स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों से जनपद के युवाओं के लिए रोजगार सृजन होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे से जनपद के विकास को पंख लगेंगे।
खबरें और भी
गंगा तटीय धार्मिक स्थलों की मिलेगी नई पहचान
जिले की स्याना, अनूपशहर और डिबाई तहसील के गंगा तटीय महाभारतकालीन पौराणिक एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की श्रृंखला को गंगा एक्सप्रेस-वे से नई दिशा और दशा मिलेगी। श्रद्धालुओं को भी धार्मिक स्थलों के दर्शन करने में सहूलियत होगी। एक्सप्रेस-वे से पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मेरठ की तरफ से एक्सप्रेस-वे से आने वाले श्रद्धालु सदरपुर इंटरचेंज से उतर कर अनूपशहर ब्रांच नहर पटरी सड़क मार्ग से मांडव ऋषि आश्रम, सिद्ध बाबा आश्रम, आंबकेश्वर महादेव मंदिर, बाबा खड़क सिंह गुरुद्वारा, माता अवंतिका देवी मंदिर, भृगु ऋषि आश्रम, माता बेलोन देवी मंदिर का दर्शन कर। संभल इंटरचेंज से एक्सप्रेस-वे सवार हो सकेंगे।