Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulandshahr News: नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर डेंजर जोन के समीप, आसपास रहने वालों में फैली दहशत

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 07:46 AM (GMT+05:30)

    बुलंदशहर के नरौरा में बने गंगा बैराज पर नदी का जल स्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। अभी बैराज में 178.63 मीटर पानी की उपलब्धता दर्ज की गई है। वहीं गंगा खतरे क ...और पढ़ें

    Bulandshahr News: नरौरा गंगा बैराज में तेजी से बढ़ रहा जलस्‍तर
    Bulandshahr News: नरौरा गंगा बैराज में तेजी से बढ़ रहा जलस्‍तर

    नरौरा, संवाद सूत्र। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बरसात एवं हरिद्वार व बिजनौर गंगा बैराज से छोड़ी गई जल राशि के चलते नरौरा के चौधरी चरण सिंह बैराज पर गंगा का जलस्तर हाई फ्लड की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को हरिद्वार बैराज से 356483 क्यूसेक एवं बिजनौर बैराज से 370440 क्यूसेक जलराशि छोड़ी गई थी।

    जिसके 48 से 72 घंटों में नरौरा बैराज पर पहुंचने की संभावना है। बुधवार की सुबह नरौरा के गंगा बैराज की डाउनस्ट्रीम में पानी की उपलब्धता 178.63 मीटर दर्ज की गई। जो की खतरे के निशान से मात्र 0.135 मीटर नीचे है। सुबह छह बजे नरौरा गंगा बैराज की अप स्ट्रीम में कुल 248183 क्यूसेक पानी की उपलब्धता दर्ज की गई।

    जबकि नरौरा गंगा बैराज से गंगा की डाउन स्ट्रीम में 233440 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है। जिसके चलते गंगा का जलस्तर हाई फ्लड की ओर बढ़ रहा है। जबकि गंगा बैराज पर 250000 क्यूसेक जलराशि की उपलब्धता पर गंगा का जलस्तर डेंजर जोन में पहुंच जाता है।

    सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार एवं बिजनौर बैराज से छोड़ी गई जलराशि बुधवार की सांय तक नरौरा गंगा बैराज पर पहुंचने की संभावना है।

    खबरें और भी