Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bulandshahr News: अफेयर के बाद साथ नहीं रखना चाहता था प्रेमिका, गला दबाकर मार डाला और भूसे में छिपाया शव

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:14 PM (IST)

    Bulandshahr Crime News In Hindi बुलंदशहर पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंध को लेकर प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या। पुलिस को ...और पढ़ें

    Bulandshahr News: पुलिस ने गिरफ्तार किया हत्यारोपी। सांकेतिक तस्वीर।
    Bulandshahr News: पुलिस ने गिरफ्तार किया हत्यारोपी। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार किया
    2. पांच जून को मिली थी महिला की लाश

    संवाद सूत्र, जागरण शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी महिला मुनेश देवी की हत्या उसके प्रेमी ने गला दबाकर की थी। प्रेमी ने महिला के शव को उसके कमरे में दबा दिया था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

    पांच जून को एक महिला का शव जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना कसाना के ग्राम घंघोला के पास एक भूस के कमरे में मिला था। महिला के शव का थाना कसाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया।

    फोटो से की थी शव की पहचान

    महिला के बेटे द्वारा शव के फोटो से महिला की शिनाख्त की गयी। महिला की शिनाख्त मुनेश देवी पत्नी स्व. जसवीर सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप मे हुई। इस मामले में सलेमपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त ऋषिपाल पुत्र नेतराम निवासी ग्राम बिलसूरी थाना सिकन्द्राबाद को रसूलपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया।

    ये भी पढ़ेंः संभल में बेकाबू ट्रक ने बरपाया कहर; कार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को रौंदा, कई मीटर घिसटता रहा युवक

    ये भी पढ़ेंः Etah Accident: भीषण हादसे में सास-बहू सहित तीन की मौत, सोरों से गंगा स्नान कर लौट रहे कार सवारों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा

    प्रेम संबंध के बाद घर पहुंची थी महिला

    थानाध्यक्ष पम्मी चौधरी ने बताया कि ऋषिपाल के मुनेश देवी से प्रेम संबंध थे। चार जून को मुनेश उसके पास रहने के लिए गई थी। इसके बाद मुनेश ने वापस जाने के लिए मना कर दिया। ऋषिपाल मुनेश को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इसलिए ऋषिपाल ने मुनेश को एक भूस के कमरे में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।