Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चढ़त से पहले दूल्हे ने रख दी ऐसी डिमांड कि दुल्हन ने किया शादी से इन्कार...बिना दुल्हन वापस लौटी बरात

    By Nitin Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 24 Nov 2025 02:58 PM (IST)

    स्याना में एक शादी में दूल्हे द्वारा अतिरिक्त दहेज मांगने पर विवाद हो गया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। पुल ...और पढ़ें

    स्याना के राज फार्म हाउस में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हंगामा के दौरान मौजूद लोग। जागरण

    स्याना के राज फार्म हाउस में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हंगामा के दौरान मौजूद लोग। जागरण

    HighLights

    1. दूल्हे ने की दहेज में कार की मांग

    2. दुल्हन ने शादी से किया इनकार

    3. साढ़े छह लाख में हुआ समझौता

    संवाद सूत्र, जागरण, स्याना (बुलंदशहर)। नगर के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी के दौरान उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब दूल्हे ने चढ़त शुरू होने से पहले अतिरिक्त दहेज में कार की धनराशि मांग ली। इस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच तकरार हुई। दुल्हन तक मामला पहुंचा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। देररात तक दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के आपसी समझौते के बाद बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई।

    शनिवार रात थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर पसौली निवासी दूल्हा बरात लेकर नगर के बुगरासी मार्ग स्थित राज फार्म हाउस पहुंचा था। वहीं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिगराऊ निवासी दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। बरातियों ने खानपान के बाद अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान दूल्हा अतिरिक्त दहेज में कार की धनराशि की मांग करने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।

    दुल्हन पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग का विरोध करते हुए शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद देर रात्रि दोनों पक्षों में समझौता होने पर दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष की शादी में खर्च हुई साढ़े छह लाख रुपये देकर बिना दुल्हन के ही बरात वापस लेकर लौट गया। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।