जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को PM करेंगे उद्घाटन, भाजपा का बुलंदशहर से 700 बसों में लोगों को ले जाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री 28 मार्च को गौतमबुद्धनगर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बुलंदशहर सहित ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और अलीगढ़ के भाजपाईयों को मिला लक्ष्य।
जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जनसभा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को गौतमबुद्धनगर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट के उद्घाटन व जनसभा को सफल बनाने के लिए गौतमबुद्धनगर के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ व अलीगढ़ के भाजपाईयों को बसों व अन्य वाहनों से आमजन को ले जाने का लक्ष्य मिला है।
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपाई जुटे हैं। हालांकि रैली में खराब प्रदर्शन करने वाले भाजपाई व बेहतर प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों का खाका तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर उनका राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।
गौतमबुद्धनगर में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास का पंख लगेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर भाजपाईयों ने तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से लोगों को ले जाने का लक्ष्य भाजपा के पदाधिकारियों को मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं।
पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी है। साथ ही सांसदों व विधायकों को भी लक्ष्य दिया गया है। बुलंदशहर से 700 बसों में आमजन को जनसभा में ले जाने का लक्ष्य मिला हैं। जिले में सांसद, सात विधानसभा में भाजपा के सातों विधायकों, भाजपा जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्षों, नगर पालिका व नगर पंचायत के चेयरमैन आदि को लक्ष्य दिया गया हैं।
लक्ष्य पूरा करने पर जोर
सभी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर जनसभा में जेवर जाने की अपील करने में जुटे हैं। वहीं लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले यानी खराब प्रदर्शन करने वाले व लक्ष्य को पूरा करने वाले यानी बेहतर प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं का भविष्य भी तय किया जाएगा। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिम्मेदार नेताओं को चेताया है।
खबरें और भी
जनसभा के जनपद प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में पश्चिम के पांच जिलों के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को जनसभा को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में आने वाले लोगों के साथ मंत्री व जनप्रतिनिधि बैठेंगे।