बुलंदशहर की जूली मलिक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, संवार रही हैं 1353 बच्चों का भविष्य
UP State Teacher Award 2025: बुलंदशहर के स्याना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका जूली मलिक को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित किया गया है।

HighLights
उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित अध्यापकों की सूची जारी।
बुलंदशहर के स्याना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका हैं जूली।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित अध्यापकों की सूची जारी कर दी है। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना की सहायक अध्यापिका जूली मलिक काे उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने अपने प्रयासों से विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर मिसाल कायम की है।
शासन ने राज्य स्तरीय चयन समिति के अनुमोदन पर जनपद के स्याना विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना की इंचार्ज अध्यापक जूली मलिक का उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन किया गया है। जूली मलिक ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन हुआ है।
उनके विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक 1353 छात्र-छात्रा नामांकित हैं। शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए जूली मलिक को बधाई दी है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना की इंचार्ज अध्यापक जूली मलिक का चयन हुआ है। यह जनपद के लिए गौरव का विषय है।
