विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर भट्टा मालिक सहित परिवार के 3 सदस्यों को जान से मारने की धमकी

By Anuj Solnki Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 06 Nov 2026 04:34 PM (IST)

बुलंदशहर में एक ईंट भट्टा मालिक, उनके भाई और बेटे को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. भट्टा मालिक, भाई, बेटे को दी गई धमकी।

  2. बुलंदशहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर भट्टा स्वामी और उनके बड़े भाई व पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद परिवार के सदस्य दहशत में हैं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्र के मुहल्ला न्यूशिवपुरी निवासी चौधरी कल्याण सिंह ने बताया कि वह ईंट भट्टा का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और नाम लेते हुए उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उनके प्रतिष्ठान पर भी आने की बात कही गई।

उन्होंने बताया कि उनके साथ ही बड़े भाई श्यामवीर सिंह और पुत्र सुमित चौधरी के मोबाइल पर भी फोन करके आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। तीन सदस्य को मिली धमकी के बाद परिवार के लोग डरे-सहमे हुए हैं। साथ ही उनके पास धमकी भरी फोन रिकार्डिंग भी हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके बेटे सुमित से रंगदारी की भी मांग की गई और दीपावली पर्व तक जान से मारने की बात आरोपित ने कही है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: बाजारों में ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक, मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था; ये है पूरा रूट प्लान

मामले में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही पुलिस को आडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। वहीं उन्होंने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह का कहना है कि भट्टा स्वामी की तरफ से शिकायत मिली है। जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway पर नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी EO की गाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।