यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: आइएनडीआइए गठबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हंगामा, प्रत्याशी को बाहरी बता जमकर हुई झड़प
कांग्रेस-सपा व आप के संयुक्त तत्वावधान शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुछ लोगों ने आइएनडीआइ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कांग्रेस-सपा व आप के संयुक्त तत्वावधान शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुछ लोगों ने आइएनडीआइए प्रत्याशी को बाहरी बता हंगामा किया। जमकर झड़प हुई। कुछ देर बाद हंगामा करने वाले कार्यक्रम से चले गए। वहीं, आइएनडीआइए के नेताओं ने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में बुलंदशहर विकास के प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा हुआ। जिले में रोजगार के अवसर नहीं हैं। न ही नए रोजगार का सृजन हो पा रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सीबीआइ और ईडी के माध्यम से देश चलाना चाहती है। अब भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं रहा। वह किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहना चाहती है।
आइएनडीआइए के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जता कर चुनाव मैदान में उतारा है। सपा के वरिष्ठ नेता हिमायत अली समेत आप के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
वहीं, आइएनडीआइए के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता प्रशिक्षण में कांग्रेस, सपा व आप के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट, प्रचार व मतदाताओं को बूथ तक लाकर अधिक से अधिक मतदान कराने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में कुछ लोगों ने आइएनडीआइए प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को बाहरी बता हंगामा करना शुरू कर दिया।
खबरें और भी
हंगामा करने वालों को रोकने को लेकर आपस में जमकर झड़प हुई। हंगामा करने वाले लोग कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस दौरान सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष नीरज यादव, मीडिया प्रभारी शशिभूषण शर्मा, मुनीर अकबर, मनीष चतुर्वेदी, आदर्श देव शर्मा व पंकज तेजानिया मौजूद रहे।
इन्होंने कहा...
आइएनडीआइए के प्रत्याशी बाहरी नहीं, बल्कि स्थानीय हैं। कुछ बाहरी लोगों ने कार्यक्रम में आकर माहौल खराब करने का प्रयास किया था । कांग्रेस, सपा या आप का कोई कार्यकर्ता नहीं था।
-राकेश भाटी, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस