'RSS नहीं होता तो मेरा सिर धड़ से अलग हो गया होता', विराट हिंदू सम्मेलन में बोलीं नूपुर शर्मा
भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने बुलंदशहर के शिकारपुर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बेटियों को सशक्त बनाने और धर्म परिवर्तन के खि ...और पढ़ें

विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करतीं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा
HighLights
विराट हिंदू सम्मेलन में बोलीं- भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता।
बेटियों को सशक्त बनाने पर दिया बल।
संवाद सूत्र, शिकारपुर (बुलंदशहर)। सूरजभान इंटर कालेज में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचीं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कहा कि अगर आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं होता तो अब तक मेरा सिर धड़ से अलग हो गया होता, लेकिन शायद मेरा सिर कलम करने वालों के अब मंसूबे पूरे नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि हम अपने घर की बहू और बेटियों को सशक्त बनाएं। मैं वो अभागिन हूं जो चार वर्ष से अपनी ही मां भारती की कोख में अंधकारमय जीवन काट रही हूं। भारत एकमात्र देश, धर्म है जहां बेटी देवी के रूप में देखी जाती हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी बेटियों से बात करें और पूछें कि ऐसा कौन सा प्रेम है, जो धर्म परिवर्तन मांगता है। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर सिर धड़ से अलग कर सूटकेस और फ्रिज में पहुंचा दिया जाता है।
एक हाथ में माला व दूसरे में भाला रखोगे तो देश सुरक्षित: स्वामी भास्करानंद
महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद ने कहा कि भारत देश बेशक 1947 में आजाद हुआ, लेकिन वास्तव में हिंदुओं को आजादी 2014 में मिली है। जिसमें सनातनियों को बोलने की पूरी आजादी मिली। भारत सूर्योदय का देश है, सनातन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक हाथ में माला और दूसरे में भाला रखोगे तो देश सुरक्षित रहेगा। वृंदावन से पधारे कथावाचक सुमंत कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब हिंदू संगठित होंगे तभी समर्थ होंगे। हिंदू बंटेंगे तो निश्चित रूप से घटेंगे।
उन्होंने धर्म, ग्रंथ, पंथ अनेक हैं, हम सब हिंदू एक हैं का नारा लगाते हुए उपस्थित श्रोताओं में ऊर्जा भरने का काम किया। आरएसएस मेरठ प्रांत के सह प्रचारक आनंद कुमार ने कहा कि जिस देश के लोग त्यागमयी हैं, वह देश भारतवर्ष है।
भारत ज्ञान, विज्ञान और कलाकृति में विश्व में अग्रणी है। कार्यक्रम आयोजक भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्र मोहन एवं जिला महामंत्री संजय चौधरी, पालिकाध्यक्ष राजबाला देवी, विजेंद्र दत्त शर्मा ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
खबरें और भी
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामलाल डिग्री कालेज के प्रबंधक अनुराग गोयल एवं संचालन धर्मवीर सिंह एवं रुचि राघव ने संयुक्त रूप से किया। राजकुमार राघव, संदीप राघव, अनुराग चौधरी, गुलाब सिंह बघेल, धर्मवीर प्रधान मौजूद रहे।