Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह का बुलंदशहर में होगा LIVE टेलीकास्ट, 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:57 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई से गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण का सजीव प्रसारण बुलंदशहर के स्याना स्थित लाडपुर गांव में दिखाया जाएगा। डीएम-एस ...और पढ़ें

    लाडपुर में होगा पीएम मोदी के गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का सजीव प्रसारण।

    लाडपुर में होगा पीएम मोदी के गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का सजीव प्रसारण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को हरदोई से गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम का स्याना के लाडपुर गांव में सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। डीएम-एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का निरीक्षण किया। अधिकारियों को व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को हरदोई जनपद से गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेस-वे जिन जनपदों से होकर निकल रहा है, वहां प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। जिले में भी गंगा एक्सप्रेस-वे स्याना तहसील के आठ गांव से होकर निकल रहा है।

    स्याना तहसील के लाडपुर गांव में प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को दिखाने के लिए तैयारी की जा रही हैं।

    पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सोमवार की शाम को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ लाडपुर गांव पहुंच कर कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण किया। पंडाल में जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों के सीटिंग प्लान का अवलोकन किया।

    यह भी पढ़ें- 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज पहुंचाने वाला गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा पूरब व पश्चिम के आर्थिक-सांस्कृतिक रिश्तों का सेतु

    उन्होंने गर्मी को ध्यान में रख पर्याप्त मात्रा में कूलर और पेयजल और ब्लाक में डस्टबिन तथा मोबाइल शौचालय , वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम एवं सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी