Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैराना सांसद इकरा हसन ने महाकुंभ पर कही ये बात, बोलीं - ये पूजीपतियों वाला बजट...युवाओं के लिए कुछ नही!

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 03:15 PM (IST)

    Samajwadi Party MP Iqra Hasan बुलंदशहर में पहलीबार पहुंचीं कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने सरकार को घेरा। बजट 2025 को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना सा ...और पढ़ें

    कैराना से सपा की सांसद हैं इकरा हसन।
    कैराना से सपा की सांसद हैं इकरा हसन।

    HighLights

    1. डीएम रोड स्थित एक होटल में सांसद का स्वागत
    2. सपा सांसद इकरा एक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन ने कहा है कि भाजपा सरकार बजट में 12 लाख रुपये तक इनकम टैक्स छूट की बात करती है। वहीं अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग में दो प्रतिशत लोग ही 12 लाख रुपये सालाना कमाने वाले हैं। बजट में युवाओं के लिए रोजगार, महंगाई पर अंकुश लगाने तक का भी जिक्र नहीं किया गया है। यह पूंजीपतियों का बजट है। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकारी बनेगी।

    शनिवार को सपा से कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन बीसा कालोनी स्थित गौड सेंट स्कूल के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलंदशहर आई थी।

    पहली बार बुलंदशहर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सांसद का डीएम रोड स्थित एक होटल में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।

    बुलंदशहर डीएम रोड एक होटल में कार्यक्रम को संबोधित करतीं सासंद चौधरी इकरा हसन । जागरण

    इकरा हसन ने महाकुंभ पर कही ये बात

    स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद चौधरी इकरा हसन ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को बोलते हुए कहा कि वहां पर अव्यवस्थाओं का बोल बाला है। सपा ने भाजपा के 400 से पार की रफ्तार को रोक दिया है। उप चुनाव सरकार का होता है। भाजपा ने उप चुनाव में लोकतंत्र की हत्या कर जीत दर्ज की है। उन्होंने 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा करते हुए बुलंदशहर की सातों सीटों पर जीत दर्ज कराने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

    आपसी झगड़े भुलाएं कार्यकर्ता

    इकरा हसन ने कार्यकर्ताओं से आपसी झगड़े को भुला एक जुट होकर चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। सपा सांसद से पहले पूर्व मंत्री अब्दुल रव, पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष मतलूब अली, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, प्रेमवीर यादव, विजय त्यागी, उमाशंकर लोधी, बादल यादव, महेन्द्र वाल्मीकि, मुजाहिद अंसारी, विजय यादव, चंद्रपाल सिंह समेत अन्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक होशियार सिंह और संचालन हाजी अख्तर के द्वारा किया गया।

    सेल्फी को मची अफरातफरी

    स्वागत कार्यक्रम में सांसद चौधरी इकरा हसन के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ता सांसद के साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंच गए। करीब 30 मिनट में अफरातफरी मची रही। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से शांत रहने और मंच से नीचे उतरने का आह्वान करते रहे।

    खबरें और भी

    यहां तक की हालात खराब होते जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने एक बार तो बीच में ही कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर दी। उसके बाद अन्य पदाधिकारियों के कहने पर सांसद को संबोधन के लिए माइक पर बुलाना गया। इसी अफरातफरी के चलते सांसद ने भी केवल पांच मिनट कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    ये भी पढ़ेंः 104 दिनों बाद मेहताब बाग में मिली 50 हजार की इनामी डॉगी ग्रे हाउंड... रोते हुए दंपती ने लगाया गले

    ये भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में शराब, मीट और अंडों की दुकानें बंद... नेशनल हाईवे पर डीएम-एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं, ये है वजह