विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस बुलंदशहर में, हिरासत पर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा?

By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 04 Sep 2026 05:51 PM (IST)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर के नैथला हसनपुर गांव पहुंचे। ...और पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज। सौ. सोशल मीडिया

स्वतंत्र भारद्वाज। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. स्वतंत्र पर जंतर-मंतर पर सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले का आरोप।

  2. चोला पुलिस को उसके नैथला आने एवं जाने की भनक तक नहीं लगी।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान काॅकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपित स्वतंत्र भारद्वाज ने कहा कि उसके द्वारा सीजेपी कार्यकर्ता के पिता संजय सिंह पर हमला नहीं किया गया है, बल्कि आत्मरक्षा में हाथ चलाया गया था। आत्मरक्षा में चलाए हाथ के दौरान संजय सिंह को कड़ा लगा तो वह हमले की श्रेणी में आता।

वह प्रत्येक जांच से गुजरने और धर्म की रक्षा के लिए जेल जाने को तैयार है। पत्रकारों से बात-चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणाें का कहना है कि शाम को गांव पहुंची दिल्ली पुलिस स्वतंत्र समेत हो को पकड़ अपने साथ ले गई है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं सीजेपी कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय सिंह ने पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कड़े से हमला करने का आरोपित स्वतंत्र भारद्वाज गुरुवार की रात चोला थाना क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी अपने दोस्त के घर पहुंचे। स्वतंत्र भारद्वाज के आने की सूचना पर शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग जिसे हमला कह रहे हैं, वह असल में आत्मरक्षा था।

कहा किह अगर मेरे द्वारा आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता तो लोग उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देते। मेरे पास आत्मरक्षा के साक्ष्य अर्थात वीडियो भी है। जब मेरे द्वारा आत्मरक्षा के लिए कदम उठाया गया तो हाथ में पहने कड़े से सीजेपी कार्यकर्ता के पिता के सिर पर चोट लग गई। उन्होंने दिल्ली पुलिस के साथ सभी जांच एजेंसियों की जांच में पूरा सहयोग करने का भी दावा करते हुए यह भी कहा अगर आत्मरक्षा को हमला कहा जा रहा है तो वह धर्म की रक्षा के लिए जेल जाने को भी तैयार है।

इस सारे मामले की वीडियो पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और शाम को जांच करने गांव पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र समेत हो को अपने साथ ले गई है।

हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। लेकिन यहां सबसे अधिक मजे की बात यह रही कि स्वतंत्र भारद्वाज के गांव आने, रात को दोस्त के यहां रहने और सुबह को मीडिया से बात करने और गांव से चले जाने की चोला पुलिस को भनक तक भी नहीं लगी। यह मामला शहर से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बना है।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि स्वतंत्र भारद्वाज एवं दिल्ली पुलिस के गांव आने एवं जाने और यहां से किसी को अपने साथ ले जाने की स्थानीय पुलिस को कोई सूचना है। दिल्ली पुलिस द्वारा भी थाने पर आने एवं जाने के संबंध में कोई आमद दर्ज नहीं कराई गई है।