बुलंदशहर में तीन वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबकर मौत
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम गड्ढे में भरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलि ...और पढ़ें

बुलंदशहर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
HighLights
भट्ठे पर ईंट पाथने के लिए खोदा गया था गड्ढा।
अलीगढ़ जनपद निवासी का पुत्र था विकास।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित ईंट भट्ठा पर ईंट पाथने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। गड्ढे में करीब चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। स्वजन ने मामले में कोई शिकायत नहीं की है।
अलीगढ़ जनपद के थाना गोदई क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर अतरौली निवासी प्रेम सिंह खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता है। साथ ही परिवार को लेकर यहीं रह रहा था। मंगलवार दोपहर को उनका तीन वर्षीय बेटा विकास खेलने के लिए निकल गया, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटकर आया।
इसके बाद स्वजन ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान शाम करीब 5:30 बजे भट्ठा के निकट उन्हें बच्चे का शव गड्ढे में भरे पानी में पड़ा हुआ मिला। मामले में स्वजन ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ईंट पाथने के लिए उक्त स्थान पर करीब दो-तीन गड्ढे खोदे हुए थे। जिनमें करीब चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। वही बरसात का पानी उस जगह एकत्र न होने पाए। इसको लेकर भी ईंट पाथने वाले स्थान पर गड्ढे खोदे जाते हैं। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबरें और भी
अभी स्वजन की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नरौरा में भी ईंट भट्ठे पर खोदे गए गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो गई थी। घटना के बाद से प्रशासन ने खाेदे गए गड्ढ़ों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं करने वाले ईंट भट्ठों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।