यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुलंदशहर के मदरसे में नाबालिग छात्र के साथ दो मौलाना ने किया दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मदरसे में 11 वर्षीय छात्र के साथ दो मौलाना ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक मौलाना ने 20 जून ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मदरसे में 11 वर्षीय छात्र के साथ दो मौलाना ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक मौलाना ने 20 जून को आफिस में बुलाकर दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे मौलाना ने तीन माह पहले दुष्कर्म किया। छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरा आरोपित मौलाना फरार है। मुरादाबाद के 11 वर्षीय पीड़ित छात्र नूरानी कायदा की पढ़ाई कर रहा है। दो दिन पहले छात्र को उसके स्वजन घर ले गए। शनिवार को छात्र ने अपनी मां को जानकारी दी कि मदरसे के दो मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
छात्र ने बताया कि 20 जून को मौलाना शोएब उसको अपने आफिस में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इससे तीन माह पहले लखीमपुर खीरी का मौलाना फरहान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। छात्र के स्वजन कई लोगों को साथ लेकर मदरसा पहुंचे और मौलाना से जानकारी ली। इस पर आरोपित दोनों मौलाना ने पीड़ित छात्र के स्वजन के साथ अभद्रता की।
स्वजन ने दोनों मौलाना पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया गया है। कोतवाली प्रभारी चंदगी राम का कहना है कि मौलाना शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना फरहान की तलाश की जा रही है।
