बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने पर बुलंदशहर के अनूपशहर में घाट और सड़क जलमग्न, आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन अलर्ट
Bulandshahr News: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, जिसस ...और पढ़ें

HighLights
जाह्नवी द्वार जलमग्न होने से अनूपशहर में गंगा आरती का स्थान बदला।
एसडीएम ने किया जल स्तर का निरीक्षण, फसलों को नुकसान।
संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। पहाड़ी क्षेत्र में हो लगातार हो रही बरसात से बिजनौर बैराज से 1.75 क्यूसेक पानी छोड़े जाने अनूपशहर के घाट जलमग्न हो गए हैं। जाह्नवी प्लेटफार्म व गंगाद्वार की सड़क पर बाढ़ का पानी घुस आया है।
गुरुवार को अनूपशहर नगर के गंगाद्वार की मुख्य सड़क व जाह्नवी प्लेटफार्म पर पानी घुस आया है। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बरसात के चलते गंगा में उफान आ गया है, विगत 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में लगभग ढ़ाई फीट वृद्धि होने से गांव अहार, मुबारकपुर, मारगपुर, सिरोरा, तोरई, बच्ची खेड़ा के जंगलों में खड़ी मक्का, ज्वार, बाजरा, गन्ना की फसलों में बाढ़ का पानी भर गया है।
किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से पशुओं के लिए चारा संकट पैदा होने लगा है। निरंतर बढ़ते जलस्तर से नगर के गंगा द्वार में मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी 50 फीट अंदर आ चुका है। जाह्नवी द्वार जलमग्न होने से गंगा सेवा समिति द्वारा शाम के समय होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है।
गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने सुबह व शाम घाट पर पहुंच कर जल स्तर का निरीक्षण किया। गंगा किनारे बसे गांव से संबंधित लेखपालों को सतर्क किया है।
तहसील में स्थित बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय तथा बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी, नाविकों व गोताखोरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।
नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर मध्यम फ्लड की श्रेणी में
पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बरसात एवं बिजनौर बैराज से अधिक मात्रा में जलराशि छोड़े जाने के चलते नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिसके चलते गंगा का जलस्तर मध्यम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है।
खबरें और भी
बैराज पर गुरुवार सांय गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के बाद नरौरा बैराज पर 172012 क्यूसेक पानी की उपलब्धता दर्ज की गई। रामघाट की ओर 163181 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। जोकि समुद्र तल से 178.35 मीटर है। वहीं निचली गंगा नहर में 8099 क्यूसेक एवं समांतर निचली गंगा नहर में 7432 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है।