पति व पांच माह की बच्ची को सोता छोड़ महिला प्रेमी के साथ फरार, एक लाख की नकदी व लाखों के जेवरात भी ले गई
Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक महिला अपने पति और पांच माह की बच्ची को सोता छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
प्रेमी और उसके सहयोगियों ने दी जान से मारने की धमकी।
एसएसपी के आदेश पर प्रेमी सहित चार पर मुकदमा।
संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। विवाहिता अपने पति को सोता हुआ तथा पांच माह की बच्ची को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने पत्नी पर एक लाख रुपये नकद तथा लाखों रुपये के जेवरात भी साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अलीगढ़ जिला निवासी युवक का दो साल पहले गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव से निकाह हुआ था। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही खुर्जा निवासी युवक उनकी पत्नी को फोन करता था। उसने उक्त युवक के बहनाेई और बहन से भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके आया हुआ था। देर रात जब उसकी आंख लग गई तो पत्नी पांच माह की बच्ची को छोड़कर लाखों के जेवरात और एक लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ चली गई।
आरोप है कि प्रेमी और उसके सहयोगियों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर समीर, नजीर, इरफान व निशा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महिला ने देवर व सास समेत सात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
बुलंदशहर : स्थानीय मुहल्ला देवीपुरा प्रथम आश्रम के पीछे रहने वाली राधा पत्नी सुनील कुमार ने कोतवाली नगर पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 22 जून को उसके देवर बंटी, राजीव, मोनज, ननद कविता, सास कमलेश तथा देवरानी उर्मिला और सोनी ने उसे एवं उसकी पुत्री संध्या को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मां-बेटी के साथ अभद्रता करते मारपीट की।
खबरें और भी
आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कान का एक कुंडल भी गिर गया तथा आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके देवर, देवरानी, सास और ननद समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।