Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुलंदशहर में सुशासन व कानून व्यवस्था की डोज देंगे योगी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में टटोलेंगे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की नब्ज

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 10:28 AM (IST)

    Yogi Adityanath मेरठ की क्रांतिधरा से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध व ...और पढ़ें

    प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में टटोलेंगे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की नब्ज
    प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में टटोलेंगे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की नब्ज

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मेरठ की क्रांतिधरा से रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए पहले से ही लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। योगी बुलंदशहर के प्रबुद्धजन को साधने के साथ ही सोमवार को सुशासन व कानून व्यवस्था की डोज देंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। लोकसभा चुनाव के प्रचार ने देशभर में तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक जिले में कई-कई प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलंदशहर से असीम प्रेम हैं। लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव या नारी शक्ति वंदन अधिनियम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर से की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साल 2024 में अब तक दो बार आ चुके हैं।

    राम लहर पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रबुद्धजनों को विकास और सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर काम के जरिए साधने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रबुद्धजन के मुद्दे भी टटोलेंगे। प्रबुद्धजन को साधने के साथ ही योगी सुशासन, कानून व्यवस्था और विकास की डोज देंगे। प्रबुद्ध जन के जरिए जनता तक अपना संदेश भी पहुंचाएंगे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी की बयार तय करेगी पूर्वांचल और बुंदेलखंड के समीकरण, कैराना पलायन और बुलडोजर नीति होंगे भाजपा के बड़े मुद्दे