पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया में 74 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, गया में सजा रोजगार मेला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल द्वारा गया में आयोजित 19वें रोजगार मेले में 74 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीड ...और पढ़ें

गया रोजगार मेला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने 74 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र।
HighLights
गया में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन।
74 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र।
रेलवे, इंडिया पोस्ट, एसएसबी में मिलीं नौकरियां।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। 19वें रोजगार मेला के तहत शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया में आयोजित कार्यक्रम में 74 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से आदर्श परीक्षा केंद्र के समीप स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजित समारोह में युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। गया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि तथा बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दोनों अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रोजगार मेले में रेलवे के 57, इंडिया पोस्ट के 16 तथा सशस्त्र सीमा बल के एक अभ्यर्थी समेत कुल 74 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले। इनमें नौ महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं। चयनित युवाओं में डीडीयू मंडल के रेलकर्मी और विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी भी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
खबरें और भी

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अजय कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन तथा वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर विवेक सौरभ समेत रेलवे, इंडिया पोस्ट और सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से किया गया, जबकि संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने किया।