Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की तैयारी, 60 करोड़ का लोन स्वीकृत

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:41 PM (IST)

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, चंदौली में एक मेगा एमएसएमई ऋण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में उद्योगों की स्थापना के लिए 60 करोड़ ...और पढ़ें

    रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए साठ करोड़ रुपये ऋण स्वीकृत।

    रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए साठ करोड़ रुपये ऋण स्वीकृत।

    HighLights

    1. सेंट्रल बैंक ने रामनगर में मेगा एमएसएमई ऋण शिविर लगाया।

    2. उद्योगों की स्थापना हेतु 60 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए।

    3. एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने की पहल की गई।

    जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सभागार में शुक्रवार को मेगा एमएसएमई ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्योग स्थापित करने के लिए 60 करोड़ का ऋण स्वीकृत प्रमाणपत्र वितरित किया गया।

    मेगा शिविर में बैंक के महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने एसएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न ऋण योजनाओं, कार्यशील पूंजी,टर्म लोन, सरकारी प्रोत्साहन योजना सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

    इस दौरान उन्होंने उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया और उन्हें बैंक की ग्राहक केंद्रित सेवाओं से भी अवगत कराया। क्षेत्रीय प्रबंधक अंगद कुमार कहा कि बैंक की एसएसएमई क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता तथा स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

    रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस मौके पर उद्यमियों और को लगभग साठ करोड़ की राशि के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद उद्यमी राहुल शर्मा ने किया।

    यह भी पढ़ें- एक साल पहले डीडीयू मंडल ने रचा था इतिहास, डीआरएम की पहल पर दौड़ी थी 4.5 किमी लंबी रूद्रास्त्र मालगाड़ी

    खबरें और भी