चंदौली में 50 हजार का इनामी गैंग्स्टर गिरफ्तार, चार साल से चल रहा था फरार
अलीनगर पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश संदीप को आगरा से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
50 हजार का इनामी बदमाश संदीप गिरफ्तार।
अलीनगर पुलिस और एसटीएफ आगरा की संयुक्त कार्रवाई।
गैंगस्टर एक्ट में चार साल से फरार था।
जागरण संवाददाता, चंदौली। अलीनगर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) आगरा की संयुक्त टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश संदीप को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित गैंग्स्टर एक्ट के मामले में चार साल से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अलीनगर पुलिस ने एसटीएफ की मदद से आगरा में घेराबंदी की। 30 अप्रैल की रात उसे आगरा के मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर के पास से संदीप निवासी हरियाणा प्रदेश के हिसार स्थित खरडअलीपुर को दबोचा गया।
बताया कि आरोपित के खिलाफ अलीनगर थाने में पहले से ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। इसमें आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें- पीडीडीयू नगर में प्रशासन का बुलडोजर देख लोग खुद हटाने लगे अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात