चंदौली में 80 लीटर कोडीनयुक्त कप सीरप के साथ इनामी ट्रक चालक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड तक नहीं पहुंची पुलिस
चंदौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी ट्रक चालक दयाशंकर को 80 लीटर कोडीनयुक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया है। वह प्रयागराज से मुर्गी दाने की बोरियों में छ ...और पढ़ें

HighLights
इनामी ट्रक चालक दयाशंकर 80 लीटर सीरप के साथ गिरफ्तार।
प्रयागराज से बंगाल जा रहा था, मुर्गी दाने में छिपाया था।
अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी को दबोचा।
जागरण संवाददाता, चंदौली। अलीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर एवं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर 80 लीटर कोडीन युक्त कफ सीरप भी बरामद किया है।
पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज से मुर्गी दाने में 7200 शीशी कफ सीरप बंगाल पहुंचाने के लिए निकला था। पुलिस को जानकारी होने के कारण वह जगह-जगह बोरियों में सीरप छोड़कर फरार हो गया था।
इस मामले में पुलिस वाहन मालिक राहुल कुमार पुत्र जमादार सिंह, निवासी नासूपुर सजेती, मंडई, फ़िरोज़ाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभी भी मास्टरमाइंड का सुराग लगाने में पुलिस असफल है।
अलीनगर पुलिस 22 जुलाई को रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास एक ट्रक से मुर्गी दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 720 लीटर कोडीन एवं एस्कफ कफ सीरप बरामद की थी। इस मामले में वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
इस दौरान ट्रक चालक फिरोजाबाद निवासी दयाशंकर निवासी जमालपुर, थाना मतसेना, फिरोजाबाद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने महादेवपुर रेलवे लाइन अंडरपास के पास से दयाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार बोरियों में रखी 80 लीटर कोडीन कफ सीरप बरामद किया।
थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ट्रक का चालक है और प्रयागराज में मुर्गी दाने की बोरियों के बीच कोडीन युक्त कफ सीरप छिपाकर बंगाल ले जाता था। ट्रक पकड़े जाने के बाद कुछ माल अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया गया था, जिसे लेने वह आया था।