Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान-इजरायल संघर्ष का असर, युवाओं को लेकर परिजन चिंतित

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:40 PM (IST)

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीयों में चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में सन्नाटा है, निजी प्रतिष्ठान बंद हैं और उड़ानें बाधि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूएई में भारतीय चिंतित, सड़कें सुनसान, प्रतिष्ठान बंद।

    2. उड़ानें बाधित होने से घर वापसी पर अनिश्चितता।

    3. चंदौली के परिजन दुबई में रह रहे बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच खाड़ी देशों, विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे लोगों ने वहां के हालात को लेकर चिंता जताई है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ प्रवासी भारतीयों ने बताया कि तनाव बढ़ने के बाद कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

    उनका कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए कई निजी प्रतिष्ठान और छोटे कारोबार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम हो गई है और लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।

    प्रवासियों का कहना है कि कई उड़ानों को स्थगित किए जाने से एयरपोर्ट की गतिविधियां भी काफी सीमित हो गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धानापुर कस्बे के कई युवा खाड़ी देशों में रहकर नौकरी करते हैं। युद्ध और उड़ानों के बंद होने की खबरों के बाद यहां उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई है।

    परिवार के लोग अपने बच्चों और रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। कस्बा निवासी हसन खान के दो भाई दुबई में रह कर नौकरी करते हैं, उनका कहना है कि फोन के जरिए उनसे वार्ता हुई है ठीक हैं उनसे कुछ दूरी पर कुछ धमाके हुए हैं लेकिन वो सुरक्षित हैं, जिसके बाद से परिवार की चिंता बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    परिवारों ने बताया कि फ्लाइट सेवाएं बाधित होने से आपात स्थिति में घर वापसी को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।वहां रह रहे लोगों ने बताया कि स्थानीय कानूनों के तहत संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करने पर भारी जुर्माना और जेल का प्रविधान है, इसलिए उन्होंने अपनी पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया। फिलहाल बाहर रह रहे लोग अपने स्वजनों की कुशलता की दुआ कर रहे हैं और हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जता रहे हैं।