Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 22.50 लाख के माल के साथ चार गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:18 PM (IST)

    चंदौली पुलिस ने क्रेटा कार से पायलटिंग कर गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 90 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को ग ...और पढ़ें

    22.50 लाख गांजा के साथ चार गिरफ्तार।

    22.50 लाख गांजा के साथ चार गिरफ्तार।

    HighLights

    1. चंदौली पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़।

    2. क्रेटा कार से पायलटिंग कर डीसीएम ट्रक से हो रही थी तस्करी।

    3. 90 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कीमत 22.50 लाख।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने क्रेटा कार से पायलटिंग कर डीसीएम मिनी ट्रक से गांजा तस्करी कर रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों से 90 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब साढ़े बाईस लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजे की यह खेप लेकर राजस्थान और दिल्ली जा रहे थे।

    थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप डीसीएम मिनी ट्रक में लादकर वाराणसी की तरफ ले जाई जा रही है। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने एक क्रेटा कार को ट्रक के आगे-आगे रास्ता बताने और पुलिस पिकेट्स की निगरानी (पायलटिंग) के लिए लगा रखा था।

    सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पचपेड़वा अंडरपास (रेवसा) के पास रिंग रोड पर जांच अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिए।

    पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो चालकों ने वाहन तेजी से भगाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तस्करों की चालाकी सामने आ गई। तस्करों ने गांजे को छिपा रखा था।

    क्रेटा कार की डिग्गी से 22 बंडल (22 किलो) और डीसीएम ट्रक के पिछले हिस्से में नीली पालिथीन के नीचे छिपाए गए 68 बंडल (68 किलो) गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितो ने अपना बताया कि वे अपने वाहन स्वामी के कहने पर ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर राजस्थान और दिल्ली ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

    खबरें और भी

    रास्ते में पुलिस से बचने के लिए ही बंडलों में गांजा छिपाया गया था और कार से ट्रक की पायलटिंग की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपितों में राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी काशीराम, बिहार के अरवल निवासी मनोज कुमार, दिल्ली के रोहिणी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार और ओडिशा के कंधमाल निवासी सुशांत कुमार दिग्गल का नाम शामिल है।

    पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

    यह भी पढ़ें- बल‍िया में कटान रोधी काम पूरा होने के बाद भी सरयू की कटान तेज, एक दर्जन मकान कटान के मुहाने पर