विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अनियमितता मिलने पर हॉस्पिटल सीज

Updated: Fri, 14 Aug 2026 10:49 PM (IST)

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित अवंतिका हॉस्पिटल को एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत और अनियमितताएं मिलने पर सील कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अवंतिका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत।

  2. एसडीएम ने जांच में पाईं गंभीर अनियमितताएं, अस्पताल सील।

  3. ड्यूटी डॉक्टर नदारद, बेसमेंट में संचालन, आयुष्मान नियमों का उल्लंघन।

जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन रजवाहा स्थित अवंतिका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनियमितता मिलने पर अस्पताल को सीज करते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

बिहार के कैमूर निवासी 65 वर्षीय सुरसती देवी को आयुष्मान कार्ड के तहत हर्निया ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत के बाद स्वजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही, अवैध वसूली और आयुष्मान योजना की सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

मामले की जांच करने पहुंचे एसडीएम पीडीडीयूनगर राजेश कुमार वर्मा को अस्पताल में कई अनियमितताएं मिलीं। जांच में महीनों से ड्यूटी डाक्टर उपलब्ध नहीं होने मानक के विपरीत ओटी आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को मिलने वाले भोजन सहित अन्य खामियां मिलीं।

इसके अलावा अस्पताल का संचालन बेसमेंट में किए जाने की पुष्टि हुई, जो नियमों के विरुद्ध है। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एसडीएम ने अवंतिका हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।