विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एश‍िया कप में भारत की जीत पर चंदौली के सपा सांसद ने फेसबुक पर पोस्ट कर उठाए सवाल

Published: Mon, 29 Sep 2025 04:45 PM (GMT+05:30)

टी-20 एशिया कप में भारत की जीत पर सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह के फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया ...और पढ़ें

भारत की जीत पर सपा सांसद ने फेसबुक पर पोस्ट कर उठाए सवाल।
भारत की जीत पर सपा सांसद ने फेसबुक पर पोस्ट कर उठाए सवाल।

HighLights

  1. टी-20 एशिया कप में भारत की जीत |
  2. सपा सांसद का विवादित फेसबुक पोस्ट |
  3. टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल |

जागरण संवाददाता, चंदौली। टी-20 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। इसी बीच सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह का फेसबुक पोस्ट विवादों में आ गया है। सांसद ने सोमवार की सुबह पोस्ट में सवाल उठाया कि पाकिस्तान कई मैच हारने के बावजूद फाइनल तक कैसे पहुंचा और भारत से ही फाइनल मुकाबला क्यों खेला गया?

उन्होंने यह भी लिखा है कि क्या इसके पीछे भारत के दर्शकों की संवेदनशीलता को पैसे के लिए इस्तेमाल करना था? आप समझ सकते हैं कि जितने भी टूर्नामेंट हो रहे हैं, सब प्रायोजित और पैसे के लिए हैं।

इसकी विश्वसनीयता पर शक जरूर होता है। सांसद का यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे क्रिकेट और खिलाड़ियों के सम्मान के खिलाफ बताया है। वहीं, कुछ लोग उनके बयान का समर्थन भी कर रहे हैं।

भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टी-20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस पोस्ट के बाद जिले के राजनीतिक दलों में हलचल दिखी। राज्यसभा सदस्य साधना सिंह ने सांसद का नाम लिए बिना कहा कि समाजवादी देश विरोधी मानसिकता वाले हैं।

देश की प्रगति इनसे नहीं देखी जा रही है। इसीलिए ये अनाप-सनाप बयान और निरर्थक पोस्ट इंटरनेट मीडिया में करते हैं। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहने वालों को सोच-विचार कर टिप्पणी करनी चाहिए। जीत पर टीम का उत्साह वर्धन न कर इस तरह का पोस्ट शेयर करना खिलाड़ियों की भावना को ठेस पहुंचाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।