यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधी रात अचानक थाने पहुंचे एसपी, पुलिसकर्मियों की लगाई क्लास; थाना प्रभारी को दिए निर्देश
चंदौली के सकलडीहा थाने में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायतों का तुरंत निपटारा करने अपराधों पर नियंत ...और पढ़ें

HighLights
- एसपी का सकलडीहा थाने में औचक निरीक्षण
- शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश
- अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश
जागरण संवाददाता, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सोमवार को आधी रात अचानक सकलडीहा थाने में पहुंच गए। थाने का जायजा लेने के साथ मातहतों की क्लास लगाई। थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। साथ ही प्राप्त शिकायतों की कार्रवाई के संबंध में प्रतिदिन समीक्षा करें।
कहा कि चोरी, नकबजनी संबंधित घटनाओं में घटनास्थल का निरीक्षण करें। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि शासन के मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय मिल सके।