चंदौली में लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; साथी भी दबोचा
चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा अनुपम पांडेय घायल हो गया, जबकि उसका साथी आकाश कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें

लूटकांड का आरोपी बलुआ पुलिस मुठभेड़ में घायल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे भोर में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा 22 वर्षीय अनुपम पांडेय उर्फ गोलू के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी 24 वर्षीय आकाश कुमार को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक जमिलुद्दुदीन को बाये हाथ में गोली लगने से हल्की चोट आई जो बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलुआ पुलिस के अनुसार बलुआ पुल के पास चेकिंग व निगरानी के दौरान पुलिस व बदमाशों से आमना-सामना हुआ। सूचना थी कि दोनों आरोपी चहनियां से वाराणसी की ओर भागने की फिराक में हैं। पुलिस पहले से ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल का नंबर भी पुलिस के हाथ लग चुका था।
आरोपियों से अवैध पिस्टल समेत कई सामान बरामद
जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया व भाग निकले कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गए बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जिससे उपनिरीक्षक जमीलुद्दिन खान के बायें हाथ में गोली लगी तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ के दौरान जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अनुपम पांडेय उर्फ गोलू, पुत्र स्वर्गीय अशोक पांडेय, निवासी थाना धानापुर अटौली गांव के दाहिने पैर की जांघ के नीचे जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरे अभियुक्त उसका साथी आकाश राम पुत्र बब्बन राम, निवासी महुअर कला थाना बलुआ, को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़। गिरफ्तार अभियुक्तों के क़ब्ज़े से एक अवैध पिस्टल एक खोखा, एवं एक अवैध 315 बोर असलहा एक खोखा लुट का मोबाइल 2500 रुपए नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी मौके से बरामद किया।
खबरें और भी
वहीं मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश 3 जून को चहनियां बाजार स्थित एचडीएफसी बैंक के पास हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान बदमाशों ने मिश्रपुरा गांव के रहने वाले गोबिंद मिश्रा को असलहा सटाकर उसका मोबाइल फोन व करीब 3,200 रुपये नकद लूट कर फरार हो गए थे।
पुलिस उसी मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीसी फुटेज में गाड़ी का नंबर से उनकी पहचान हुई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- चंदौली में देर रात युवक की गला काटकर कर दी हत्या, पुलिस हत्या के वजहों की तलाश में जुटी