चंदौली में 400 साल पुराने मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियां चोरी, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया धरना प्रदर्शन
चंदौली के रमौली गांव स्थित 400 साल पुराने मंदिर से राधा-कृष्ण की प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गईं। यह दूसरी बार है जब मंदिर से मूर्तियां चुराई गई हैं; दस ...और पढ़ें

रमौली बाजार में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करते

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत रमौली गांव स्थित चार सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मंदिर से राधा श्रीकृष्ण की हौंसला बुलंद चोरों के प्राचीन मंदिर के दरवाजा का ताला खोलकर बीती रात दोनों मुर्ती को चोर उठा ले गये।
10 वर्ष पहले भी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति उठा ले गये थे जिनके स्थान पर दुसरी मुर्ती लगायी गयी थी। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चोर को पकड़ने की मांग करते हुए रमौली बाजार चहनिया वाया धानापुर मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने काफी मशक्कत कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। राधे श्रीकृष्ण मंदिर रमौली से बीती रात चोरों ने अतिप्राचीन अष्ट धातु की मूर्ति को चोर उठा ले गये।
10 वर्ष पूर्व भी इसी मंदिर से श्रीकृष्ण की मूर्ति उठा ले गये थे जहां मंदिर में नयी मूर्ति को स्थापित किया गया था। रविवार की रात में दोबारा चोरो द्वारा दोनों मूर्तियां को उठा ले गये जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोशित हो गए और रोड जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार ने कमान संभालते हुए जाम हटवाया और मामला शांत कराया। इस दौरान थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में तमंचा तानकर बदमाशों ने मछली फार्म में चार कर्मचारियों को बनाया बंधक, ₹4.80 लाख लूटकर हुए फरार