विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम्हारा बेटा पकड़ा गया है पैसे भेजो तभी बचेगा...', साइबर ठग अपना रहे नए-नए हथकंडे; पुलिस हुई चौकन्नी

Published: Tue, 30 Apr 2024 01:12 PM (IST)

बेटे के जेल में में बंद होने की सूचना से ही महिला बेहोश हो गई। दोबारा कॉल आने पर उसने ...और पढ़ें

चंदौली में साइबर ठग अपना रहे नए-नए हथकंडे।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
चंदौली में साइबर ठग अपना रहे नए-नए हथकंडे।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, चंदौली। साइबर अपराध करने वाले ठग व अपराधी कभी पुलिस तो कभी सीबीआई अफसर के नाम से लोगों को फोन कर के कह रहे हैं कि उनका लड़का लुटेरे व चोरों के ग‍िरोह में शामिल पाया गया है, क्या किया जाए। अगर इस नंबर पर पैसे ऑनलाइन भेज दीजिए तो कुछ व्यवस्था हो जाएगी। कई लोग घबरा कर पैसे भेज देते हैं। बाद में पता चलता है कि उनका लड़का तो सही सलामत है।

थाना नौगढ़ के कस्बा स्थित ग्राम पंचायत में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बाघी निवासी अजीज अली के पत्नी के मोबाइल पर सोमवार को फोन आया। वाट्सएप पर पुलिस का डीपी लगा हुआ था। उसने कहा कि तुम्हारा लड़का जेल में बंद है, इसे छुड़ाने के लिए तुम्हें पैसे देने होंगे और 50 हजार रुपये की मांग की।

बेटे के जेल में बंद होने की सूचना पर बेहोश हुई मह‍िला 

बेटे के जेल में बंद होने की सूचना से ही महिला बेहोश हो गई। दोबारा कॉल आने पर उसने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। उसने कहा कि 20 हजार भेजो तुम्हारे लड़के को तुरंत छोड़ देंगे। इसके बाद 9627345193 नंबर से वाट्सएप पर मैसेज भेजा और उसके साथ ही दो बार कोड भेज दिया, जिसमें एक बारकोड पर जय सिंह व दूसरे पर अभिषेक मीना लिखा हुआ था।

पैसे पहुंचने ही मोबाइल क‍िया बंद 

महिला व पति अजीज अली ने ग्राहक सेवा केंद्र पर आकर दोनों बार कोड पर 20 हजार भेज दिया। पैसा पहुंचते ही ठगों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद अजीज अली ने बार-बार फोन किया व वाट्सएप कॉल भी किया, लेकिन फोन नहीं लगा और अपने को ठगा हुआ महसूस होने पर पीड़ित परिवार ने साइबर क्राइम पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि लोगों को इस संबंध में बार-बार जागरूक किया जा रहा है कि ऐसे फोन काल पर सावधान रहे।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में नौकरी जाने से मन में आया ख्याल, भाई के साथ मिल कर करने लगा काला धंधा, पुलिस ने पकड़ा तो उगली सच्चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।