दीपावली-छठ पर पूर्व मध्य रेल का बड़ा फैसला, चंदौली से होकर गुजरेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें
पूर्व मध्य रेल दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ के लिए 41 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ...और पढ़ें
-1793945321107_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पूर्व मध्य रेल चला रहा 41 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें।
पीडीडीयू जंक्शन से गुजरेंगी कई ट्रेनें, यात्रियों को सुविधा।
दिल्ली, कोलकाता, रांची सहित कई शहरों को जोड़ेंगी।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल 41 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इनमें कई पीडीडीयू जंक्शन से गुजरेंगी। दिल्ली, कानपुर, कोलकाता, आगरा, जयपुर, ऋषिकेश और रांची जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार ट्रेनें नवंबर के अंतिम सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी।
पीडीडीयू-गया-गोमो-धनबाद मार्ग पर छह जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। 04157/04158 कानपुर-कोलकाता स्पेशल 24 और 25 नवंबर तक, 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता 26 और 27 नवंबर तक प्रत्येक सप्ताह चलेगी।
04312/04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता 20 और 22 नवंबर तक, 03107/03108 कोलकाता-आलमनगर 26 और 28 नवंबर तक, 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा 29 नवंबर और एक दिसंबर तक तथा 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खोरधा रोड 27 और 29 नवंबर तक चलेगी।
08407/08408 खोरधा रोड-आनंद विहार ट्रेन सात और नौ नवंबर को चलेगी। 02877/02878 रांची-आनंद विहार 28 और 29 नवंबर तक प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध रहेगी।
04062/04061 आनंद विहार-भागलपुर 25 और 26 नवंबर तक प्रतिदिन, जबकि 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार 30 नवंबर और एक दिसंबर तक साप्ताहिक चलेगी। मुंबई, अमृतसर, गोरखपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत अन्य शहरों के लिए भी ट्रेनें हैं। इससे प्रतीक्षा सूची का दबाव घटेगा।