विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'... अब इससे ही बात होगी', पूर्व सपा विधायक ने चप्पल दिखाते हुए अधिकारियों को फटकारा; मुकदमा दर्ज

Published: Mon, 06 Oct 2025 09:07 AM (GMT+05:30)

चंदौली में लघु डाल सिंचाई विभाग के अधिकारियों को धमकी देने के मामले में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ...और पढ़ें

भारी पड़ गया पूर्व विधायक को चप्पल दिखाना।
भारी पड़ गया पूर्व विधायक को चप्पल दिखाना।

HighLights

  1. विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को धमकाया |
  2. अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज |
  3. किसानों के हित में मुकदमे झेलने को तैयार |

जागरण संवाददाता, बरहनी(चंदौली)। लघु डाल सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चप्पल दिखाना और धमकी देना सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को भारी पड़ गया। शनिवार को लघु डाल विभाग के अधिशासी अभियंता की शिकायत पर कंदवा थाना में पूर्व विधायक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

दशहरा के दिन पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू चारी लिफ्ट कैनाल पहुंचे थे। इस दौरान मोटर जलने से लिफ्ट कैनाल ठप था। किसानों की फसल बर्बाद होने की शिकायत पर पूर्व विधायक लघु डाल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पर नाराज हो गए और चप्पल दिखाते हुए कहा था कि अगर तीन दिन में पानी नहीं चला तो अब इससे ही बात होगी। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया।

शनिवार को कंदवा थाना पहुंचकर लघु डाल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत सिंह ने तहरीर दिया। जिस पर पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस बारे में पूछे जाने पर पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों के हित में एक क्या हजारों मुकदमे झेलने को तैयार हूं। वहीं थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह का कहना है कि अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।