Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: चंदौली में दर्शन-पूजन करने आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, साथ आए युवकों को पेड़ से बांधा

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 07:34 AM (IST)

    UP Crime News दरिंदों ने बालिका को निर्वस्त्र कर सामूहिक दुष्कर्म किया व जंगल में फरार हो गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची। किशोरी ने परिजनों को आपबीती स ...और पढ़ें

    लड़की से दुष्कर्म का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।
    लड़की से दुष्कर्म का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. पुलिस ने दो आरोपितों को लिया हिरासत में, एक की तलाश जारी
    2. तीन लड़कों पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप

    जागरण संवाददाता, चंदौली।  Crime With Girl: बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ गुरुवार देर शाम पशु चराने वाले तीन युवकों ने गहिला बाबा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया।

    पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश हो रही है।

    तीन लड़कों पर लगे हैं आरोप

    चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप तीन लड़कों पर है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। मंदिर से कुछ दूर जंगल में तीन चरवाहों ने उनकी बाइक रोक दी और मारपीट कर युवक को पेड़ से बांध दिया। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

    ये भी पढ़ेंः जगदीप धनखड़ को हटाना चाहता है विपक्ष, 87 सांसदों ने किए हस्ताक्षर, क्या पारित होगा महाभियोग प्रस्ताव?

    ये भी पढ़ेंः Bhagalpur Metro: भागलपुर में मेट्रो का काम तेज, शहर के अंदर शुरू हुआ नया सर्वे; पार्किंग को लेकर चल रही स्टडी

    स्वजन को दी घटना की जानकारी

    किशोरी ने युवक को बंधन से मुक्त कराया और घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसने अपने पिता के साथ पुलिस को तहरीर दी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। अभी उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  

    ये भी पढ़ेंः Haryana News: स्कूलों में गुड मॉर्निंग की जगह जय हिंद बोलेंगे बच्चे, स्वतंत्रता दिवस से होगा लागू