Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वंदे भारत व राजधानी से भी तेज होगी इन ट्रेनों की रफ्तार, 3 घंटे 55 मिनट में तय की 400 KM की दूरी

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 06:09 PM (IST)

    Indian Railway पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल से धनबाद रेल मंडल तक 160 किमी की स्पीड का ट्रायल सफल रहा। इस ट्रायल के बाद अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें ...और पढ़ें

    वंदे भारत व राजधानी से भी तेज होगी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार
    वंदे भारत व राजधानी से भी तेज होगी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल से धनबाद रेल मंडल तक 160 किमी की स्पीड का ट्रायल किया गया। स्पीड का ट्रायल करने से फायदा हुआ है कि वंदे भारत से भी तेज मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार हो जाएगी। रेलवे अब इसकी तैयारी करने में जुट गया है। आने वाले दिनों में 160 किमी की रफ्तार से सभी ट्रेनों का परिचालन होगा।

    बता दें कि 160 किमी प्रति घंटे क रफ्तार से फर्राटा भरने वाली सेमी हाई स्पीड ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से धनबाद की 400 किमी की दूरी महज तीन घंटे 55 मिनट में ही माप ली गई।

    दो घंटे में पूरा हुआ 200 KM का सफर

    गया से धनबाद तक का 200 किमी का सफर एक घंटे 57 मिनट में ही पूरा हो गया।  वापसी में धनबाद से गया एक घंटे 48 मिनट में ही पहुंच गई। राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद से गया पहुंचने में दो घंटे 32 मिनट तो वंदे भारत से दो घंटे 45 मिनट लगते हैं।

    रेल महाप्रबंधक के स्पीड ट्रायल सफल होने के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों का नया अध्याय जुड़ गया। इससे भविष्य में तेज और सुरक्षित यात्रा का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

    महाप्रबंधक के ट्रायल रन में आगे-पीछे निरीक्षण यान, एक ब्रेक यान और एक थर्ड एसी कोच जोड़ा गया था। अलग-अलग निरीक्षण यान पर सवार होकर स्पीड ट्रायल किया। डीडीयू से गया तक डीडीयू के डीआरएम राजेश गुप्ता तथा गया से धनबाद तक के निरीक्षण में धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा मौजूद थे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें: 'वक्फ बोर्ड पर आंदोलन करके दिखाएं, दौड़ा-दौड़ा कर पीटेंगे...', BJP नेता ने रामगोपाल यादव को दिया ओपेन चैलेंज