Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में आपसी विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे से महिला का फोड़ा सिर, गंभीर हालत में भर्ती

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 02:17 PM (IST)

    चंदौली के अमदहां चरनपुर गांव में एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने महिला को बुरी तरह पीटा जिस ...और पढ़ें

    आपसी विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे से महिला का फोड़ा सिर, हालत गंभीर।
    आपसी विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडे से महिला का फोड़ा सिर, हालत गंभीर।

    HighLights

    1. महिला पर लाठी-डंडों से हमला |
    2. जमीनी विवाद बना हमले का कारण |
    3. पुलिस ने मामला दर्ज किया |

    जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। विकास क्षेत्र के अमदहां चरनपुर गांव में आपसी विवाद में दबंगों ने लाठी डंडे से महिला का सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची ने 112 पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

    अमदहां चरनपुर गांव की शीला पत्नी राजेंद्र के मवेशी पट्टीदार के खेतों में चले गए। जिसे महिला ने तुरंत बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसके पट्टीदार सरोज और नितेश आ गए और आपस में तू तू मैं मैं करने लगे। घर पर पति राजेंद्र नहीं था। बात इतनी आगे बढ़ गई की नितेश और राजेंद्र ने महिला का बाल पड़कर नीचे गिरा दिया और लाठी डंडे से बुरी तरह मारने पीटने लगे।

    चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े हुए आए। लोगों को आता हुआ देखकर दोनों मौके से फरार हो गए। महिला वहीं पर अचेत हो गई और सिर से तेजी से खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दे दिया।

    मौके पर 112 पुलिस पहुंच गई और लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। 112 पुलिस ने पुलिस की वाहन में महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां पर चिकित्सक डा. चंद्र कुमार और स्वास्थ्य कर्मी राहुल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन महिला का सिर बुरी तरह फट चुका था व खून भी नहीं रूक रहा था तो ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।