Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, डीडीयू यार्ड में मचा हड़कंप

    By vivek dubeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:13 PM (IST)

    पीडीडीयू नगर के रेलवे यार्ड में सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेलकर्मी सर्वेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जा ...और पढ़ें

    चंदौली डीडीयू यार्ड में मालगाड़ी से कटकर रेलकर्मी की मौत जांच जारी।

    चंदौली डीडीयू यार्ड में मालगाड़ी से कटकर रेलकर्मी की मौत जांच जारी।

    HighLights

    1. पीडीडीयू यार्ड में मालगाड़ी की चपेट में आया रेलकर्मी।

    2. सर्वेश कुमार (32) की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।

    3. जीआरपी ने जांच शुरू की, सभी संभावित पहलुओं पर गौर।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे यार्ड में सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जीटीआर ब्रिज के पूर्वी छोर के समीप हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।जीआरपी व आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    सूचना मिलते ही रेलवे के विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सर्वेश कुमार (32) निवासी दानापुर, बिहार के रूप में हुई है। वह डीडीयू स्थित रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के क्वार्टर संख्या-438 में पत्नी रिंकी और पांच वर्षीय बेटी नूपुर के साथ रहते थे।

    हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सर्वेश कुमार की मौत मालगाड़ी से कटने के कारण हुई। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह स्वयं ट्रेन के सामने पहुंचे थे या किसी अन्य परिस्थिति में मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घटना को संदिग्ध मानते हुए जीआरपी ने सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

    आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल से मिले तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद रेलवे यार्ड में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेलकर्मियों में भी शोक व्याप्त है। जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।