Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावण में डाकघरों से करें शुद्ध गंगोत्री के गंगाजल की खरीद, रक्षाबंधन पर राखी भेजने की भी विशेष व्यवस्था

    By vivek dubeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:45 PM (IST)

    भारतीय डाक विभाग ने श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी और चंदौली के डाकघरों में गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल मात्र 30 रुपये में उपलब्ध कराया है। इस ...और पढ़ें

    श्रावण में डाकघर से पाएं शुद्ध गंगोत्री गंगाजल, रक्षाबंधन पर राखी भेजने की भी सुविधा।

    श्रावण में डाकघर से पाएं शुद्ध गंगोत्री गंगाजल, रक्षाबंधन पर राखी भेजने की भी सुविधा।

    HighLights

    1. डाकघरों में 30 रुपये में शुद्ध गंगोत्री गंगाजल उपलब्ध।

    2. श्रावण में रविवार-सोमवार को विशेष गंगाजल बिक्री काउंटर।

    3. रक्षाबंधन के लिए विशेष राखी लिफाफे, किफायती दरों पर भेजें राखी।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने वाराणसी पूर्व मंडल के अंतर्गत आने वाले वाराणसी एवं चंदौली जिले के सभी डाकघरों में गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया है।

    विभाग का उद्देश्य श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए प्रमाणिक एवं शुद्ध गंगाजल सुलभ कराना है। डाक विभाग की ओर से 250 मिलीलीटर गंगोत्री गंगाजल की बोतल मात्र 30 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। श्रावण के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रत्येक रविवार और सोमवार को प्रमुख डाकघरों तथा विशेष स्थानों पर गंगाजल बिक्री के लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से यह सुविधा मिल सके।

    इसके साथ ही प्रमुख डाकघरों में बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद भी उपलब्ध कराया गया है। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सभी डाकघरों में विशेष राखी लिफाफों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इन लिफाफों के माध्यम से बहनें अपने भाइयों को देश के किसी भी हिस्से अथवा विदेश में किफायती दरों पर राखी भेज सकती हैं। राखी के साथ छोटे उपहार भी डाक विभाग के माध्यम से भेजने की सुविधा उपलब्ध है।


    श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाराणसी एवं चंदौली के सभी डाकघरों में गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। रविवार एवं सोमवार को प्रमुख डाकघरों पर विशेष काउंटर लगाए गए हैं। काशी विश्वनाथ का प्रसाद भी उपलब्ध है। रक्षाबंधन को देखते हुए राखी लिफाफों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु शुद्ध गंगाजल से बाबा का जलाभिषेक करें तथा बहनें डाक विभाग की सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने भाइयों को राखी भेजें।

    -

    जय प्रकाश, प्रवर अधीक्षक, वाराणसी पूर्व मंडल

    खबरें और भी