विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर से वाराणसी निकले थे दो दोस्त सिद्धार्थ और सागर, चंदौली में दोनों युवकों का म‍िला शव

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 11:35 AM (IST)

चंदौली में कानपुर से वाराणसी घूमने निकले दो दोस्त सिद्धार्थ सिंह और सागर त्रिपाठी के शव बोरी में मिले। पुलिस ...और पढ़ें

चंदौली में दो दोस्तों सिद्धार्थ और सागर के शव मिले, संपत्ति विवाद की आशंका पर जांच तेज।

चंदौली में दो दोस्तों सिद्धार्थ और सागर के शव मिले, संपत्ति विवाद की आशंका पर जांच तेज।

HighLights

  1. सिद्धार्थ और सागर कानपुर से वाराणसी घूमने निकले थे।

  2. चंदौली के डेढ़गांवा में बोरी में मिले दोनों के शव।

  3. संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका, जांच जारी।

जागराण संवाददाता, चंदौली। चंदौली-जिले के धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा में दो युवकों के शव मिलने के मामले में मृतकों की शिनाख्त सिद्धार्थ सिंह निवासी मेढ़वा नगवा, थाना धानापुर, चंदौली (बरहपुर, थाना नंदगंज गाजीपुर) और सागर त्रिपाठी पुत्र वीरेंद्र, निवासी यशोदा नगर, नौबस्ता, कानपुर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों गहरे दोस्त थे और करीब तीन दिन पहले कानपुर से वाराणसी घूमने की बात कहकर निकले थे। 22 अक्टूबर को सुबह दोनों युवकों का शव बोरी में मिला था। युवकों को बदमाशों ने पहले गोली मारी थी और इसके बाद गला रेत दिया था। ग्रामीणों के अनुसार सिद्धार्थ सिंह अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे।

उनके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अपनी मां के साथ कानपुर में रहते थे। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के परिवार की गांव में काफी जमीन-जायदाद है. ऐसे में इस दोहरे हत्याकांड के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी का कहना है कि शव का शिनाख्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।

वाराणसी घूमने निकले, फिर गांव पहुंचे सिद्धार्थ
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि सिद्धार्थ और सागर तीन दिन पहले कानपुर से यह कहकर निकले थे कि वह वाराणसी घूमने जा रहे हैं, वाराणसी आने के बाद सिद्धार्थ अपने गांव मेढ़वा भी गए थे। इसके बाद दोनों के साथ क्या हुआ, वह डेढ़गांवा तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सवालों को लेकर वह उलझे हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।