Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Police : खुशखबरी! पुलिस कर्मियों को हर 9 दिन की ड्यूटी के बाद मिलेगा एक दिन का आराम- जारी हो गए आदेश

    By pradeep kumar singhEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 02:12 PM (IST)

    UP Police Vibhag केएसपी के अनुसार थानाध्यक्ष पुलिसकर्मी के अलावा यह सुविधा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी दी जाएगी। आफ ड्यूटी दिवस सुबह आठ से दूसरे दिन ...और पढ़ें

    UP Police : नौ दिनों की ड्यूटी के बाद अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा एक दिन का आराम
    UP Police : नौ दिनों की ड्यूटी के बाद अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा एक दिन का आराम

    HighLights

    1. छुट्टी का लाभ थाना, डायल-112, यातायात आदि में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को मिलेगा
    2. 21 सितंबर से होगी व्यवस्था लागू
    3. आफ ड्यूटी को अवकाश नहीं माना जाएगा और न ही इसे अवकाश में जोड़ा जाएगा

    जागरण संवाददाता, चंदौली : जनपद के पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें नौ दिन की ड्यूटी के बाद एक दिन का आराम मिलेगा। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने इसे ऑफ ड्यूटी दिवस नाम दिया है। इसका लाभ थाना, डायल-112, यातायात आदि में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को मिलेगा। इसके लिए एसपी ने निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था 21 सितंबर से लागू होगी। इस पर होमवर्क प्रारंभ हो गया है।

    यह भी पढ़ें - Amarmani Tripathi: 22 साल पुराने राहुल अपहरण कांड में अमरमणि को 16 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी मिलेगी सुविधा

    केएसपी के अनुसार, थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मी के अलावा यह सुविधा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी दी जाएगी। आफ ड्यूटी दिवस सुबह आठ से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक अनुमन्य होगा। इसके लिए थाना, यातायात पुलिस व डायल -112 में रोस्टर बनाया जाएगा। आफ ड्यूटी को अवकाश नहीं माना जाएगा और न ही इसे अवकाश में जोड़ा जाएगा।

    Kanpur: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने एक घंटे में पाया काबू

    इमरजेंसी होने पर होना होगा हाजिर

    आफ ड्यूटी के दिन पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें बैरक अथवा आवास में ही आराम करना होगा। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी बाहर नहीं जा सकता है। आफ ड्यूटी की व्यवस्था को आपातकालीन रिजर्व के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सभी पुलिसकर्मियों को उपस्थित होना पड़ सकता है।

    आफ ड्यूटी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की आकस्मिक तौर पर गणना की जाएगी। यदि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिला तो उसे अगले चार आफ ड्यूटी से वंचित कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए की जा रही है।

    खबरें और भी