आज वाराणसी के आसमान में उड़ान भरेंगे सुखोई-राफेल और जगुआर, दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी... ये चीजें बैन
वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले एयर शो के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने जन सामान्य के लिए ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले एयर शो के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को जन सामान्य के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने जाएंगे, ऐसे में सुरक्षा व यातायात नियमों का अनुपालन जरूरी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आम नागरिक निर्धारित यातायात मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। सड़क पर वाहन खड़ा न करें। निर्धारित प्रवेश व निकास द्वार से ही प्रवेश करें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु, दुर्घटना अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मी या नियंत्रण कक्ष को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें।
ये पूरी तरह वर्जित
कहा कि दर्शक निर्धारित दर्शक क्षेत्र में ही रहें। प्रतिबंधित क्षेत्र, बैरिकेडिंग और घाटों के संवेदनशील हिस्सों में प्रवेश न करें। ज्वलनशील पदार्थ, नुकीली धारदार वस्तुएं, बड़े बैग, ड्रोन पूरी तरह वर्जित हैं। ड्रोन, पतंग, गुब्बारे न उड़ाएं, लेजर लाइट का प्रयोग न करें।
जिलाधिकारी ने अपील की कि गंगा तट पर सावधानी रखें, फिसलन भरे स्थानों पर न जाएं, पानी में न उतरें। समय से पहुंचें, वैध पहचान पत्र साथ रखें। बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों का ध्यान रखें। जर्जर व पुराने मकानों की छतों पर भीड़ न लगाएं।
विमानों की गड़गड़ाहट तेज हो सकती है, घबराएं नहीं, कानों की सुरक्षा के लिए ईयर प्लग व मफ का उपयोग करें। पालतू जानवरों को घर के भीतर रखें, छत पर रखी हल्की वस्तुओं को बांध कर रखें। खुले में कचरा व आग न जलाएं।
आपातकालीन नंबर
- पुलिस-112,
- एंबुलेंस-108,
- कंट्रोल रूम-7839855911 / 9953040167,
- फायर सर्विस-7068342125,
- विद्युत-9532276978,
- अवस्थापना/बैरिकेडिंग-9935446750,
- उप जिलाधिकारी-7800180859 / 9454417061
यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो का आज पहला दिन: आसमान में गरजेंगे तेजस-सुखोई और राफेल, दिखेगी वायुसेना की ताकत
यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो: राजघाट पुल पर 6 घंटे तक नो-एंट्री, आज से तीन दिनों के लिए स्पेशल ट्रैफिक प्लान लागू
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।