विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरगद के पेड़ पर लिपटा दिखा रहस्यमयी 'सफेद सांप', भोलेनाथ का अवतार मानकर लोगों ने लगाए 'हर-हर महादेव' के जयकारे

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 04:06 PM (IST)

चंदौली के बाघी स्थित दुर्गा मंदिर में बरगद के पेड़ पर छह फीट से अधिक लंबा सफेद सांप दिखा, जिसे ...और पढ़ें

बाघी दुर्गा मंदिर स्थित बरगद के पेड़ पर सांप को देखते हुए ग्रामीण और बरगद के पेड़ पर जटाओं पर चलता हुआ सांप

बाघी दुर्गा मंदिर स्थित बरगद के पेड़ पर सांप को देखते हुए ग्रामीण और बरगद के पेड़ पर जटाओं पर चलता हुआ सांप

HighLights

  1. चंदौली के दुर्गा मंदिर में दिखा छह फीट लंबा सफेद सांप।

  2. महिलाओं ने सांप को भगवान शिव का अवतार मानकर की पूजा।

  3. वन विभाग ने बताया यह सामान्य एल्बिनो धामन सांप है।

जागरण संवाददाता, चंदौली। ग्राम पंचायत बाघी स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में सोमवार को एक सांप कौतूहल का विषय बन गया। मंदिर परिसर में लगे बरगद के पेड़ पर करीब छह फीट से अधिक लंबा सफेद रंग का पतला सांप लिपटा दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सांप की मोटाई महज तर्जनी उंगली के बराबर थी, लेकिन लंबाई काफी अधिक होने से वह बरगद की शाखाओं पर आसानी से लटका हुआ था।

सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंची महिलाओं ने जब सांप को देखा तो उसे भगवान शिव का रूप मान लिया। महिलाओं ने कहा कि भोलेनाथ साक्षात दर्शन देने आए हैं।

देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा फैल गई और लोग सांप को देखने के लिए मंदिर पहुंचने लगे। वन विभाग के जानकारों के अनुसार यह कोई दुर्लभ प्रजाति नहीं, बल्कि सामान्य धामन या कामन वुल्फ स्नेक का एल्बिनो रूप हो सकता है, जो सफेद रंग के कारण अलग दिखता है। यह जहरीला नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके हाथों में तो नहीं पहुंच रहा खोटा सिक्का? इन 5 तरीकों से करें नकली और असली की पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।