विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

By Uday Nath Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 09:38 PM (IST)

चंदौली के बलुआ गांव में गंगा किनारे मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से दो महिलाएं दब गईं। एक महिला तेतरा ...और पढ़ें

घर की सफाई के लिए मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने निकाला।

घर की सफाई के लिए मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने निकाला।

HighLights

  1. दो महिलाएं मिट्टी के टीले के नीचे दबीं।

  2. तेतरा देवी नामक महिला को मृत घोषित किया गया।

  3. लक्ष्मीना देवी गंभीर घायल, वाराणसी रेफर की गईं।

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली)। बलुआ गांव में मंगलवार को गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई करते समय मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाएं दब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

गांव की निषाद बस्ती निवासी छोटन निषाद की पत्नी तेतरा देवी व स्व. भोनू निषाद की पत्नी लक्ष्मीना देवी घर की सफाई के लिए घर के पास गंगा किनारे मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण पहुंचे।

उन्होंने मिट्टी हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और बलुआ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही रास्ते में तेतरा की सांसें थम गईं। वहीं, लक्ष्मीना देवी के पैर की हड्डी टूटने के साथ कमर में गंभीर चोट आई है।

मां की मृत्यु से पुत्र नीरज, धीरज और रवि व पुत्री सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।। वहीं, गंभीर रूप घायल लक्ष्मीना देवी के पति की आठ माह पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सामने अब कठिन परिस्थिति है। हादसे की सूचना पर बलुआ पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।