Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 03:06 PM (IST)

    चंदौली के नौबतपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दंपती हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में पत्नी पुष्पा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति ...और पढ़ें

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत।

    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत।

    HighLights

    1. चंदौली में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी।

    2. हादसे में पत्नी पुष्पा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    3. पति कलक्टर बिंद गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली)। बिहार के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मौहरिया गांव निवासी एक दंपती शनिवार को नौबतपुर हाइवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

    हादसे में महिला वाहन के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

    दुर्गावती थाना क्षेत्र के मौहरिया गांव निवासी कलक्टर बिंद अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ शनिवार को मोटरसाइकिल से सैयदराजा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

    हादसे में पुष्पा देवी सड़क पर गिरकर वाहन के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कलक्टर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    खबरें और भी

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    कलक्टर कुलड़िया के समीप फल बेच कर परिवार का भरण पोषण करते है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बल‍िया में 22 सीसीटीवी फुटेज, 55 मोबाइल नंबर और जीपीएस ट्रैकिंग से चेन स्नेचरों तक पहुंची पुलिस