चंदौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, तीन लोग झुलसे
चंदौली के प्रीतमपुर गांव में हैंडपंप का पाइप निकालते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की ...और पढ़ें

चंदौली में हाईटेंशन तार से दर्दनाक हादसा एक की मौत तीन झुलसे।
HighLights
हैंडपंप पाइप निकालते समय हाईटेंशन तार से हुआ संपर्क।
पिंटू बिंद की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।
तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, चंदौली। प्रीतमपुर गांव में रविवार को हैंडपंप का पाइप निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से मोहम्मदपुर निवासी पिंटू बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हैंडपंप मालिक रामकृष्ण मौर्य, उनके पुत्र रमेश और दिल मोहम्मद गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रीतमपुर में हैंडपंप का पाइप निकालने का काम चल रहा था।
इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते करंट फैल गया और वहां मौजूद चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पिंटू बिंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। घटना के बाद मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम पसरा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
