चित्रकूट में भाद्रपद अमावस्या मेले में चलेंगी 120 अतिरिक्त बसें, चार डिपो से होगा संचालन
चित्रकूट में भाद्रपद अमावस्या मेले के लिए परिवहन निगम 10 से 12 सितंबर तक 120 अतिरिक्त बसें चलाएगा। यह व्यवस्था ...और पढ़ें

HighLights
चित्रकूट अमावस्या मेले के लिए 120 अतिरिक्त बसें चलेंगी।
बसें 10 से 12 सितंबर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए।
बांदा, महोबा, राठ, हमीरपुर डिपो से होगा संचालन।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने चार डिपो से 120 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह बसें 10 से 12 सितंबर तक चलेंगी।
चित्रकूट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मेले में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए बांदा डिपो से 40, महोबा से 30, राठ से 25 और हमीरपुर डिपो से 25 अतिरिक्त बसें चित्रकूट भेजी जाएंगी।
इससे स्थानीय बसों के साथ अतिरिक्त बसों की उपलब्धता बढ़ जाएगी और श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी। 11 सितंबर को अमावस्या पर्व होने के कारण चित्रकूट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इसे देखते हुए संबंधित डिपो के अधिकारियों को बसों का समय से संचालन सुनिश्चित कराने और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान प्रत्येक बस से कम से कम चार फेरे कराने की योजना है।
