विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chitrakoot Accident: चित्रकूट में टायर फटने से पलटी टूरिस्ट बस, महाकुंभ जा रहे दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

Published: Sun, 09 Feb 2025 03:35 PM (GMT+05:30)

Chitrakoot Accident चित्रकूट में मंदाकिनी स्नान कर प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस का अगला टायर फटने ...और पढ़ें

बस पलटने पर श्रद्धालुओं से बात करते एसपी अरुण कुमार सिंह व एसडीएम सौरभ यादव। जागरण
बस पलटने पर श्रद्धालुओं से बात करते एसपी अरुण कुमार सिंह व एसडीएम सौरभ यादव। जागरण

HighLights

  1. श्रद्धालुओं को सीएचसी रामनगर में किया गया भर्ती, कई मामूली चोटहिल
  2. टायर फटने से पलटी टूरिस्ट बस, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मंदाकिनी स्नान कर प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस का अगला टायर फटने से झांसी-मीरजापुर हाईवे पर थाना रैपुरा के ओबरी बरेठी मोड़ के पास रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मंच गई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को किसी तरह बस से सुरक्षित निकाला। जिसमें दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। 25 को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया है। हालांकि कुछ और श्रद्धालु को मामूली चोट आई है। बस में सवार सभी श्रद्धालु प्रांत झारखंड जिला देवघर थाना सारवां के हैं।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी उमेशचंद्र निगम और उप जिलाधिकारी सौरभ यादव ने यात्रियों का हालचाल लिया है।

अगला टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस

एसपी ने बताया कि बस में अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर बाई ओर पलट गई है। उसमें करीब 70 यात्री थे सभी सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं है।

70 वर्षीय निरंजन, 62 वर्षीय अरुणा देवी, 55 वर्षीय अरुण प्रसाद, 40 वर्षीय कांंति देवी, 60 वर्षीय जानकी देवी, 55 वर्षीय रवी पोद्दार, 60 वर्षीय मंजू देवी, 60 वर्षीय विद्या देवी, 46 वर्षीय पुष्पा देवी, 50 वर्षीय लीला चौधरी, 50 वर्षीय तारा देवी, 55 वर्षीय बच्ची देवी, 58 वर्षीय सच्चिदानंद, 52 वर्षीय फूलमती, 43 वर्षीय कार्तिक मिश्रा, 50 वर्षीय कौशिल्या देवी, 50 वर्षीय पार्वती देवी, 56 वर्षीय सोनिया देवी, 46 वर्षीय मुन्नी देवी, 72 वर्षीय मोहन आनंद झा, 55 वर्षीय अनीता देवी, 58 वर्षीय पीरुचंद्र, 48 वर्षीय अरविंद कुमार, 55 वर्षीय शंभू प्रसाद, 46 वर्षीय रानी देवी और 48 वर्षीय प्रमिला देवी सहित 25 श्रद्धालुओं को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है।

सीएचसी प्रभारी डा. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फ्रैक्चर की संभावना पर पांच श्रद्धालुओं का एक्सरे भी किया गया है। जिसमें दो के मामूली फ्रैक्चर पाया गया है। सभी का समुचित इलाज किया जा रहा है। जानकी देवी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विधायक भी पहुंचने और श्रद्धालुओं का लिया हालचाल

घटना की सूचना पर मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी भी घटना स्थल पहुंचे और एसपी, एडीएम और एसडीएम से श्रद्धालुओं को हर संभव मदद के लिए कहा। एडीएम ने बताया कि ग्राम प्रधान को यात्रियों के खाने-पीने के इंतजाम को निर्देश दिए गए हैं। दो यात्री सुरक्षित थे उनके लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर भेजा गया है। जबकि घायलों को स्वस्थ होने पर बाद में दूसरे बस से भेजा जाएगा। सभी श्रद्धालु चित्रकूट से प्रयागराज जा रहे थे वहां पर महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या व मथुरा जाने की भी तैयारी थी।

इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 23 करोड़ की लागत से सड़क का होगा चौड़ीकरण, शासन ने जारी की पहली किस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।