विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में अंधेरे को मात देकर संवार रहीं भविष्य, दृष्टिबाधित बेटियों ने लगाया स्टाल; हुनर और आत्मनिर्भरता जीत रहा दिल

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:15 AM (GMT+05:30)

चित्रकूट के दीपावली मेले में दृष्टि संस्था द्वारा प्रशिक्षित दृष्टिबाधित बालिकाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पाद बेच रही हैं, जो आत्मनिर्भरता का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दृष्टिबाधित बालिकाएं दीपावली मेले में अपने उत्पाद बेच रही हैं।

  2. संस्था उन्हें स्वरोजगार प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही है।

  3. मोमबत्तियां, अगरबत्तियां, मसाले जैसे उत्पाद मेले में उपलब्ध हैं।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। दीपावली मेले में सामाजिक संस्था दृष्टि का स्टाल हौसले और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहा है। पांच दिवसीय मेले में दृष्टिबाधित बालिकाओं द्वारा बनाए गए सामान की बिक्री भी वे खुद कर रही हैं। मेला दीपावली तक चलेगा और इसका संचालन बालिकाएं ही करेंगी। स्टाल पर अलग-अलग डिजाईनों की सुगंधित मोमबत्तियां, विभिन्न प्रकार की अगरबत्तियां, चार खुशबुओं में परफ्यूम, घरेलू शुद्ध मसाले और मिठाई के पैकिंग डिब्बे उपलब्ध हैं।

संस्था के संस्थापक महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि बेरोजगार दृष्टिबाधित बालिकाओं को घर बैठे आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 अक्टूबर 2021 को स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था। कार्यक्रम में छह माह से एक वर्ष तक मोमबत्ती, अगरबत्ती, मसाले, आचार, परफ्यूम, लिफाफे और मिठाई के खाली डिब्बे बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

साथ ही मार्केटिंग, लाभांश निकालने और हिसाब रखने की जानकारी भी दी जाती है। प्रशिक्षण के बाद बालिकाएं घर से स्वरोजगार शुरू कर आमदनी कर सकती हैं। मेले का उद्घाटन करने वाले डा. रोहित सिंह, डा. दीक्षा सिंह और डा. एसपी त्रिपाठी ने उत्पादों की तारीफ की। उन्होंने सामान को शुद्ध और ताजा तथा मोमबत्तियों को आकर्षक बताया। संस्था के सचिव बलबीर सिंह, समाजसेवी अनीता सिंह और पंकज दुबे सहित कई लोगों ने खरीदारी की।

मेले में सामान बेच रहीं जबलपुर की जानकी बरकडे, बांदा की चंद्रावती और सुमन, हमीरपुर की शालिनी, पन्ना की निशा कबीरपंथी और चित्रकूट की मनीषा ने बताया कि पहले वे घर पर खाली रहती थीं। यहां प्रशिक्षण लेकर अब अपना रोजगार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सालभर अलग-अलग जगह सामान बेचती हैं और लोग उनके उत्पादों की तारीफ करते हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में त्योहारों पर सुरक्षा के लिए 34 कंपनी एक प्लाटून पीएसी तैनात, ट्रैफिक को लेकर भी प्रशासन अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।